बॉलीवुड की वो जोड़ियां जिनकी उम्र में है काफी अंतर


By Priyam Kumari27, May 2025 07:00 PMjagran.com

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपल्स

प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल्स, जो हमेशा से किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

बॉलीवुड कपल्स के ऐज गैप

ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिनके बीच ऐज गैप काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

Kabir Bedi-Parveen Dusanj

बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने चौथी शादी एक्ट्रेस परवीन दोसांझ से की, जो उनसे 29 साल छोटी हैं।

Hema Malini-Dharmendra

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी सुपरहिट रही है। दरअसल, हेमा अपने पति से 13 साल छोटी हैं।

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor

इस लिस्ट में सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि करीना ने अपने से 10 साल बड़े अभिनेता से शादी रचाई है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

इस लिस्ट में बी-टाउन की एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं। उन्होंने अपने से 10 साल बड़े एक्टर रणबीर कपूर से शादी की है और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर है।

Riteish Deshmukh-Genelia D' Souza

एक्टर रितेश देशमुख ने साल 2012 में जेनेलिया डिसूजा के साथ शादी के बंधन में बंधे थें। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रितेश से 9 साल छोटी हैं।

Sidharth Malhotra-Kiara Advani

कियारा आडवाणी ने साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की थी। अब जल्द ही वह माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच 7 साल का ऐज डिफरेंस है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपल्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram