आइकोनिक हैं Karan Johar की ये 7 फिल्में


By Akanksha Jain25, May 2024 01:43 PMjagran.com

फेमस फिल्ममेकर करण जौहर

फेमस फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी के चलते आज हम आपको करण जौहर की 7 आईकोनिक फिल्मों के बारे में बताएंगे।

कभी खुशी कभी गम

साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और आज भी करते हैं।

कल हो ना हो

ट्राइएन्गल लव स्टोरी पर बनी फिल्म कल हो ना हो भी आइकोनिक है। इस फिल्म का अंत आपकी आंखों को आंसू से भर देगा।

कुछ कुछ होता है

करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में भी लव ट्राइएन्गल दिखाया गया है। ये फिल्म भी बहुत शानदार है और इसके गाने भी कमाल के हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी आइकोनिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

ए दिल है मुश्किल

प्यार से बढ़कर दोस्ती होती है अगर आप भी इस बात को मानते हैं तो करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल जरूर देखें।

माइ नेम इज खान

शाह रुख खान और काजोल की फिल्म माइ नेक इज खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म बहुत शानदार है और फैंस को भी बहुत पसंद है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ