एक्टिंग नहीं आर्मी था दिव्यांका त्रिपाठी का सपना, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain25, May 2024 01:02 PMjagran.com

टीवी की इशिता

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है।

भोपाल में हुई परवरिश

 आज हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे। एक्ट्रेस का जन्म मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। 

दिव्यांका त्रिपाठी का स्कूल

दिव्यांका त्रिपाठी की परवरिश भोपाल में ही हुई है। एक्ट्रेस ने 12वीं तक भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की है।

दिव्यांका त्रिपाठी का कॉलेज

उसके बाद उन्होंने भोपाल के ही सरोजिनी नायडू सरकारी कन्या पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। कॉलेज से ही एक्ट्रेस ने ड्रामा में भाग लेना शुरू कर दिया था।

आर्मी ऑफिसर का था सपना

दिव्यांका त्रिपाठी ने उत्तराखंड के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का कोर्स किया है। दिव्यांका आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी और उनके पापा उन्हें एनसीसी में देखना चाहते थे।

गोल्ड मेडलिस्ट हैं दिव्यांका त्रिपाठी

भोपाल राइफल एकेडमी से राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग हासिल की है। वहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

मिस भोपाल का जीता टाइटल

अपनी खूबसूरती और समझदारी की वजह से दिव्यांका त्रिपाठी ने 2003 में मिस भोपाल का टाइटल जीता था। इसके बाद एक्ट्रेस ने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की।

मल्टी टैलेंटेड हैं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी मल्टी टैलेंटेड हैं। एक्ट्रेस को डांस, एक्टिंग, शूटिंग के अलावा भी कई सारी चीजें आती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ