Holi की रात कपूर के 2 टुकड़े बना देंगे धनवान


By Ashish Mishra21, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

होली का त्योहार

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इसे रंगों के पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि होली की रात कपूर का उपयोग करके कैसे धनवान बन सकते हैं?

होली कब है?

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। इस साल उदया तिथि यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

कपूर का महत्व

आपके अक्सर देखा होगा कि लोग पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग करते हैं। इसे घर में जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

होली की रात कपूर के उपाय

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की रात में कपूर में गुलाब की सूखी पत्तियां मिलाकर जलाएं। इसे पूरे घर में घुमाने के बाद राख को होलिका में डाल दें।

आर्थिक स्थिति को बेहतर करना

कपूर के इन उपाय को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही परिवार के लोग तरक्की करने लगते हैं और आय के नए रास्ते भी खुल जाते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए होलिका के दिन सूखे नारियल में चीनी डालकर होलिका की अग्नि में डाल दें। इसके बाद 07 बार होलिका की परिक्रमा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें

होली की रात में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ