Aaj Ka Rashifal: साल के दूसरे दिन ये राशियां ना उठाएं आर्थिक जोखिम


By Abhishek Pandey02, Jan 2023 06:23 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शाही खर्च से बचें। उधार दिया गया धन संकट में पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण भी मन खिन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल

रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।