कपूर के 2 टुकड़े से करें ये उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी


By Ashish Mishra16, Apr 2024 10:00 PMjagran.com

कपूर का उपयोग

अक्सर पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से जीवन में आने वाली कई समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

वास्तु शास्त्र

घर में वास्तु से जुड़ी परेशानियां होने पर कपूर के उपाय करने चाहिए। कई ऐसे उपाय हैं जिसे करने से वास्तु दोष भी दूर होने लगता है।

कपूर के उपाय

कई लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं, ऐसे लोगों को कपूर के उपाय करने चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो घर में कपूर के 2 टुकड़े जला कर रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है।

पानी में कपूर डालकर नहाएं

अगर किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो पानी में कपूर मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से सोई हुई किस्मत खुलने लगती है।

धन-धान्य की प्राप्ति

रात में किचन की सफाई करने के बाद चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर जलाकर सोना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है और बुरी नजर भी दूर होने लगती है।

सफलता के लिए उपाय

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पानी में कपूर डालकर पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ