कपूर खानदान की हसीनाओं के खूबसूरत एथनिक लुक्‍स


By Akshara Verma01, Mar 2025 08:00 AMjagran.com

हसीनाओं के खूबसूरत एथनिक लुक्स

कपूर खानदान की हसीनाएं अपने रॉयल लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जी हां, आज हम आपको हसीनाओं के खूबसूरत एथनिक लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप देखती रह जाएगी।

जरी वर्क रेड साड़ी

कपूर खानदान की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस जारी वर्क रेड साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, ग्रीन नेकलेस उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है।

सिंपल सूट

नीतू कपूर का यह सिंपल और डिसेंट लुक देने वाला सूट यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप पिंक कलर के इस सूट के साथ सिल्वर ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

रॉयल लहंगा

एक्ट्रेस Riddhima इस लहंगे में गॉर्जियस लग रही है। शादी में रॉयल लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस के लहंगे को हैवी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

लॉन्ग अनारकली सूट

एक्ट्रेस का यह डिजाइनर फुल स्लीव्स लॉन्ग अनारकली सूट देखने में खूबसूरत लग रहा है। शादी में स्टाइलिश और क्लासी लुक लेने के लिए आप लॉन्ग झुमको को ट्राई कर सकती हैं।

ट्यूब ब्लाउज

कपूर खानदान की शानदार बहु आलिया भट्ट इस रॉयल लुक देने वाली साड़ी में बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। आप टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शिमरी साड़ी

एक्ट्रेस ने टाइट बन हेयर स्टाइल और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ शिमरी साड़ी को स्टाइल किया है। आप कर्ली हेयर स्टाइल बनाकर साड़ी के लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

कपूर खानदान की हसीनाओं के इन खूबसूरत एथनिक लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram