हिप्स में होने वाली खुजली कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती है। आइए जानते हैं कि हिप्स में खुजली क्यों होती है? ताकि आपको भी सही जानकारी हो सकें।
कई बार डायबिटीज की वजह से भी हिप्स में खुजली होने लगती है। खुजली के साथ अगर स्किन पर पैच नजर आने लगे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।
जो लोग बवासीर की समस्या से ग्रस्त रहते हैं, उन्हें हिप्स में खुजली का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि इसका समय रहते इलाज कराएं।
एक्जिमा एक बहुत ही आम स्किन प्रॉब्लम है, जो चकत्ते और सूखापन का कारण बन सकती है। इस प्रॉब्लम से आपको हिप्स में खुजली हो सकती है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि लंबे समय तक तनाव और चिंता होने से कई बार हिप्स में खुजली होने लगती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इम्पेटिगो बहुत ही कॉमन स्किन इन्फेक्शन है, जिसकी वजह से हिप्स में खुजली होती है और कई बार ये घाव भी बना देती है।
इम्पेटिगो की परेशानी किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में इसे इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com