अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो गूगल के CEO सुंदर पिचाई की बातों को ध्यान में रखें। आइए जानते हैं कि किन बातों को गांठ बांधकर जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं?
कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को काम शुरू करने से पहले कई बातों को गांठ बांध लेना चाहिए।
गूगल के सीईओ ने कई ऐसी बातें बताई हैं, जिसे ध्यान में रखकर करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। ये बातें व्यक्ति को महान बनाती हैं।
सुंदर पिचाई ने कहा है कि व्यक्ति को जीवन में हर दिन अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को रोज नई-नई चीजें सीखने पर फोकस करना चाहिए।
व्यक्ति को हमेशा दूसरों की सफलता के बारे में सोचना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है और दूसरे लोगों का भी सहयोग मिलता है।
सुंदर पिचाई ने असफल होने वाले लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में विफल होना गलत बात नहीं होती है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
व्यक्ति को कभी भी अपनी सोच या विचार को बांधकर नहीं रखना चाहिए। हमेशा दिमाग में बड़े विचार रखने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करना चाहिए।
जीवन में प्रतिक्रिया देने की बजाय जवाब देना सीखें। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लेना चाहिए।
जीवन में सफलता दिलाने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ