क्या आप हर पार्टी और हर ऑकेजन पर मॉडर्न और खूबसूरत दिखना चाहती हैं? अगर हां, तो आइए जानते है Ahsaas Channa की स्टाइलिंग टिप्स।
एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स के साथ-साथ मेकअप और हेयर स्टाइल के लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आप ग्लैमरस दिखने के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट्स और स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
पार्टी में गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस सेसी आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं। डार्क मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
यंग गर्ल्स ऑरेंज ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक लेने के लिए लेदर ओवरसाइज ब्लेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, लाइट वेवी हेयर स्टाइल आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।
एक्ट्रेस ने शर्ट के साथ इन क्लासी और अट्रैक्टिव इयररिंग्स को कैरी किया है। आप ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ इन्हें ट्राई कर सकती हैं।
महिलाएं शादी और फंक्शन में ग्लैमरस लुक लेने के लिए एक्ट्रेस की साड़ी को मेसी या टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। साथ ही, न्यूड मेकअप आपको महारानी जैसा लुक देगा।
शॉर्ट ड्रेसेज के साथ पार्टी में आंखों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस के इस हाइलाइट होने वाले पिंक आईशैडो को लगा सकती हैं।
अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए आप एक्ट्रेस के इन स्टाइलिंग टिप्स को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@ahsaassy_)