कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा है। जो कि हर मुद्दे पर बेझिझक अपनी आवाज रखती हैं। इसके चलते कई बार एक्ट्रेस को ट्रोल भी होना पड़ता है।
इन दिनों अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। यह फिल्म आगामी 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
आज हम कंगना रनौत के ट्रेंडी लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप नवरात्रि में होने वाली गरब नाइट में कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना रेड और येलो कलर के गोटा वर्क लहंगे में गॉर्जियस लुक शेयर किया है। इसके साथ डीवा ने ब्रेड हेयर स्टाइल और बिग झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया है।
इस गरबा नाइट कंगना का पीच कलर जारी वर्क लहंगा विद हेवी वर्क सिल्वर चोली आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आप सिंपल सोबर लुक के लिए इस तरह के प्रिंटेड लहंगे भी कैरी कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देते हैं।
कंगना रनौत का ब्लू कलर बनारसी लहंगा वी नेक चोली विद बेल्ट लुक काफी ग्लैमरस है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की है।
यंग गर्ल्स गरब नाइट में इस तरह के लेवेंडर कलर सेक्विन लहंगे से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।