कनेर का फूल बहुत सुंदर होता है, यह पौधा बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। इसे घर में लगाने से खुशियां आती हैं और नेगेटिविटी दूर होती है।
कनेर के पौधे का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष स्थान है, इससे जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और पॉजिटिविटी का संचार होता है।
कनेर का पौधा कई रंगों में उपलब्ध होता है, यह पौधा लाल, गुलाबी, पीले व सफेद रंग में मिलता है। इससे जु़ड़े उपायों के बारे में बताएंगे।
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय उन्हें पीले कनेर का फूल अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।
कनेर का पौधा और फूल दोनों ही माता लक्ष्मी को प्रिय हैं, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कनेर के पौधे में रोजाना जल अर्पित करने से मंगल दोष से छुटकारा मिलता है, इस उपाय को रोजाना करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है।
वहीं घर में कनेर का पौधा लगाने से और इसे फूलों से भरा रहने पर आर्थिक रूप से परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इससे घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।
वहीं यह पौधा घर में होने से तन और मन को शांति मिलती है और खुशनुमा माहौल रहता है, ऐसे में घर में यह पौधा जरूर लगाना चाहिए।
कनेर का पौधा घर में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.Com