भगवान कुबेर को कौन सा फूल चढ़ाया जाता है?


By Ashish Mishra19, May 2024 08:08 PMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान तरह-तरह के फूल अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि कुबेर देव को कौन-सा फूल अर्पित करना चाहिए?

कुबेर देव की पूजा करना

कुबेर को धन का देवता माना जाता है। पैसे की कमी का सामना कर रहे लोगों को कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए।

फूल अर्पित करना

देवी-देवता की पूजा करते समय फूल अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

गूलर का फूल चढ़ाएं

शाम के समय कुबेर देव की पूजा करते समय गूलर का फूल अर्पित करना चाहिए। गूलर का संबंध शुक्र और कुबेर देव से होता है। इसके अलावा कमल का फूल भी अर्पित कर सकते हैं।

गेंदे का पौधा

कुबेर देव को गेंदे का पौधा बेहद प्रिय है। पूजा के समय गेंदे के फूल को चढ़ाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं। इसे पौधे को घर में लगााना बेहद शुभ माना जाता है।

भोग लगाएं

कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए चावल की खीर और घी से बनी लापसी, नैवेद्य और धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।

तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखें

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

दरिद्रता को दूर करना

घर में कुबेर देव की मूर्ति रखने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही दरिद्रता दूर होने लगती है और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं।

पढ़ते रहें

देवी-देवता को फूल अर्पित करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ