45 प्लस भी दिखेंगी जवां, पहनें Kajol की ये साड़ियां


By Priyam Kumari02, Dec 2024 12:50 PMjagran.com

90s की खूबसूरत एक्ट्रेस

90s की फेमस एक्ट्रेस काजोल अपनी अदाओं से फैंस की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, वह अपने हर लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

काजोल की दिलकश अदाएं

काजोल की एक्टिंग के तो लोग कायल हैं ही, वहीं वह 50 की उम्र में भी अपनी साड़ी लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज हम आपको काजोल के कुछ साड़ियां दिखाएंगे, जिन्हें पहनकर आप भी एकदम जवां दिखेंगी।

पिंक साड़ी

एक्ट्रेस ने पिंक कलर की एम्ब्रॉडरी साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। इस तरह की साड़ी पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं।

साटन ग्रीन साड़ी

पार्टी या किसी फंक्शन के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की सेल्फ प्रिंट साटन ग्रीन साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप क्लासी और स्टाइलिश लगेंगी।

शिमरी साड़ी

काजोल का ये पिंक एंड व्हाइट शिमरी साड़ी लुक आप नाईट पार्टी या इवेंट के लिए एकदम बेस्ट है। इस तरह की साड़ी को कैरी करके आप महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।

नेट वर्क साड़ी

अगर आप दोस्ती की पार्टी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने गोल्डन कलर की फ्लावर वर्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही है।

सिल्क साड़ी

रेड कलर के गोल्डन प्रिंटेड साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी पहनकर काजोल की तरह क्लासी और डिसेंट लग सकती हैं।

चिकनकारी रेड साड़ी

अगर आप हैवी साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने रेड कलर की चिकनकारी वर्क साड़ी कैरी की है, जिसमें वह मॉर्डन के साथ ही स्टाइलिश लग रही हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@kajol)