काजोल 90s की एवरग्रीन अभिनेत्री हैं। जो उस जमाने से आजतक अपनी एक्टिंग, ब्यूटी और लुक्स को लेकर फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ अपने फैशन आइकन भी हैं। 50 की उम्र में भी डीवा के इंडियन वेस्टर्न दोनों लुक बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
सिंपल साड़ी में भी खूबसूरत दिखने वाली काजोल की आज हम आपको कलरफुल साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप किसी भी मौके पर पहनकर उसे खास बना सकती हैं।
आप डीवा के जैसी सेल्फ प्रिंट साटन ग्रीन साड़ी को पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके संग उन्होंने व्हाइट कलर की बेल्ट पहनी है।
काजोल पिंक कलर की स्लिम एम्ब्रॉडयरी साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके संग उनका स्लीवलेस ब्लाउज हॉट लुक दे रहा है।
यदि आप रेड लवर हैं तो आपके लिए अभिनेत्री की प्लेन रेड साड़ी विद प्रिंटेड फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक बेस्ट रहेगा। इसको पहनकर 50 प्लस भी मॉडर्न दिखेंगी।
आप इस तरह की जरी बॉर्डर कॉटन सिल्क साड़ी को किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इसमें आप अट्रैक्टिव दिखेंगी।
आप भी काजोल की तरह ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी में खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। इसके साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज बेस्ट रहेगा।
All Photo Credit: Instagram