शरीर में आयरन की कमी होने पर होती हैं ये 4 समस्याएं


By Ashish Mishra03, Nov 2024 10:08 AMjagran.com

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि आयरन की कमी होने पर कौन सी समस्याएं होती हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

आयरन की कमी से होने वाली समस्याएं

शरीर में आयरन की कमी होने पर कई बीमारियां होने लगती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए।

एनीमिया की समस्या

शरीर में आयरन की कमी होने पर खून की कमी भी होने लगती है। जिससे एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हीमोग्लोबिन पर भी असर पड़ता है।

सिर दर्द की समस्या

आयरन की कमी से दिमाग तक खून नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से सिर दर्द की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, रेड ब्लड सेल्स भी कम होने लगता है।

सासं लेने में दिक्कत

शरीर में आयरन की कमी होने पर थकान होने लगती है, जिससे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के अंदर आलस्य आने लगता है।

शरीर में चिड़चिड़ापन

आयरन की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन की समस्या होने लगती है। इससे लोगों को छोटी सी बात ही गुस्सा आने लगता है।

आयरन की कमी को दूर कैसे करें?

इस कमी को दूर करने के लिए डाइट में चोकर वाला आटा, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, संतरे का रस, सूखे मेवे, चुकंदर, टमाटर या अनार का जूस शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ