40 प्लस को हॉट लुक देंगे Kajol के ये साड़ी लुक्स


By Akanksha Jain04, Jun 2024 01:28 PMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस काजोल

हिंदी सिनेमा का जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

काजोल के शानदार साड़ी लुक्स

फैशन सेंस के मामले में काजोल किसी से भी कम नहीं हैं। आज हम आपको काजोल के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

40 प्लस लें फैशन टिप्स

अगर आप 40 प्लस हैं और अपने लुक को सबसे स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो आप काजोल से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

काजोल का लेटेस्ट साड़ी लुक

काजोल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया, साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लेजर पेयर किया है।

फ्लोरल साड़ी लुक करें ट्राई

गर्मियों में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काजोल की तरह ही फ्लोरल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

ट्रेंड में हैं सेक्विन साड़ी लुक

फिलहाल इस तरह की सेक्विन साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहीं हैं। आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए सेक्विन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

परफेक्ट फॉर कॉकटेल पार्टी

काजोल का ये गोल्डन साड़ी लुक कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट है। गोल्डन साड़ी में काजोल का लुक काफी क्लासी लग रहा है।

शानदार ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ साथ आप काजोल के ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का हर ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ