प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि 'उड़ारियां' शो में तेजो के लीड रोल से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। डीवा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस के जलवे से सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक कातिलाना होता है।
अपने एथनिक लुक में कहर ढाने वाली प्रियंका के आज हम आपको बोल्ड चोली डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप लहंगे के साथ कैरी करके खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।
प्रियंका चाहर ने हैवी वर्क व्हाइट स्काई ब्लू लहंगे के साथ ब्रॉड नेक चोली से खुद को किलर लुक दिया है। जो कि वेडिंग के लिए बेस्ट लुक है।
एक्ट्रेस पिंक कलर की पर्ल वर्क डीप वी नेक चोली में काफी जंच रही है। यंग गर्ल्स इसे लहंगे संग ट्राई जरूर करें।
यदि आप नार्मल चोली पहनकर बोर हो गई हैं, तो प्रियंका चाहर की कॉल शोल्डर चोली को ऐसे प्रिंटेड लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। ये आपको स्मार्ट बना देगी।
लहंगे को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए अभिनेत्री की हैवी वर्क बिकिनी कट चोली बेस्ट रहेगी। प्रियंका के चोली के फ्रंट में फ्लावर पैटर्न शानदार लग रहा है।
आप भी किसी सेक्विन लहंगे के साथ एक्ट्रेस की जैसी हेक्सागॉन चोली डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं। ये डिजाइन काफी ट्रेंड में रहता है।