दिन की शादी के लिए हैं परफेक्ट, Kajal के व्हाइट आउटफिट्स


By Akshara Verma15, Feb 2025 04:03 PMjagran.com

Kajal के स्टनिंग व्हाइट आउटफिट्स

क्या आप दिन की साड़ी के लिए व्हाइट कलर के डिजाइनर आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं? अगर हां, तो यह स्टोरी एकदम परफेक्ट है। ये आउटफिट्स आपको महफिल की सुर्खियों में बनाएं रखेंगे।

हाई नेक गाउन

अगर आप शादी में अल्ट्रा ग्लैम लुक लेना चाहती हैं, तो स्टाइलिश मेसी बन के साथ एक्ट्रेस के आउटफिट को पहन सकती हैं।

फ्लोरल व्हाइट लहंगा

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज को एक्ट्रेस ने डिजाइनर लहंगे की स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रही है। यंग गर्ल्स दिन के फंक्शन में लुक को कॉपी कर सकती हैं।

स्टाइलिश साड़ी

एक्ट्रेस ने नेट की व्हाइट साड़ी के साथ लॉन्ग और हैवी नेकलेस को स्टाइल किया है, जो उनकी पर्सनैलिटी को रॉयल और क्लासी लुक दे रहा है। महिलाएं दिन की शादी में न्यूड मेकअप के साथ साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

डिजाइनर ड्रेस

शादी या फंक्शन में ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस की डिजाइनर ड्रेस के साथ कर्ली हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। आपके रिश्तेदार आपको देखते ही रह जाएंगे।

क्लासी व्हाइट सूट

यंग गर्ल्स एक्ट्रेस की तरह लॉन्ग और स्टाइलिश इयररिंग्स के साथ इससे व्हाइट सूट को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, बोल्ड रेड लिपस्टिक आपके सूट के लुक में चार चांद लगा देगी।

व्हाइट इंडो वेस्टर्न

प्लाजो और कोट स्टाइल वाली इस एथनिक इंडो वेस्टर्न ड्रेस को आप गोल्डन चंकी ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ ही, ग्लैमरस लुक के लिए आप बोल्ड मेकअप और लाइट वेवी हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@kajalaggarwalofficial)