हैवी ब्रेस्ट पर अट्रैक्टिव लगेंगे Avneet Kaur के सेसी ब्लाउज


By Priyam Kumari15, Feb 2025 03:21 PMjagran.com

ग्लैमरस गर्ल Avneet Kaur

एक्ट्रेस अवनीत कौर अपने ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल एक्ट्रेस हर लुक में ही कहर ढाती हैं।

Avneet Kaur के ब्लाउज

एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट में भी मॉडर्न का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। वह हर एथनिक के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करती हैं। आज हम आपके लिए उनके ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे यंग गर्ल्स आइडियाज ले सकती हैं।

कोर्सेट ब्लाउज

यंग गर्ल्स के बीच कोर्सेट ब्लाउज खूब पॉपुलर है। एक्ट्रेस ने प्लेन साड़ी को हॉट लुक देने के लिए गोल्डन ब्लाउज स्टाइल किया है। आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इसे रीक्रिएट करें।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

हैवी ब्रेस्ट गर्ल्स पर हॉल्टर नेक ब्लाउज खूब जचती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को अपनी साड़ी के साथ जरूर पेयर करें। इसमें आप बहुत सुंदर नजर आएंगी।

ट्यूब ब्लाउज

एक्ट्रेस ट्यूब ब्लाउज में खूब जच रही हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना देती हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करना न भूलें।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

अवनीत कौर स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज में हर से ज्यादा प्यारी लग रही हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन हैवी ब्रेस्ट पर खूब अच्छे लगते हैं। आप भी इसे साड़ी या लहंगा पर कैरी करें।

डीप नेक ब्लाउज

अगर आप रिवीलिंग ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह का डीप नेक ब्लाउज अपनी एथनिक के साथ चुनें। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव और एलिगेंट बना देगा।

बैक स्ट्रैप ब्लाउज

ज्यादातर गर्ल्स को ब्लाउज के बैक पर डिजाइन बनाना बेहद पसंद होता है। अगर आप भी बैक के लिए डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इस तरह का स्ट्रैप ब्लाउज सिलवाएं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@avneetkaur_13)