Jyotish Tips: भाग्य का नहीं मिल रहा है साथ, करें ये 5 उपाय


By Amrendra Kumar Yadav30, Nov 2023 12:37 PMjagran.com

भाग्य का साथ

कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता, ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है।

करें ये उपाय

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं, इससे दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल सकता है।

जलाएं कपूर का दीपक

रोजाना पूजा करें और कपूर का दीपक जलाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। नहाते वक्त कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।

नमक पानी से लगाएं घर में पोंछा

घर की नकारात्मक ऊर्जा से परेशान हैं तो रोजाना घर में नमक पानी से पोंछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

पानी में नमक मिलाकर करें स्नान

पानी में नमक मिलाकर स्नान करने से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल सकता है, इसलिए नहाते वक्त जल में थोड़ा सा नमक मिलाएंं।

शुक्रवार के दिन करें माता लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

अर्पित करें लाल गुलाब

इस दिन माता लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें, इससे घर में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com