तुलसी को जल देते समय बोले ये 2 शब्द, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra30, Nov 2023 11:55 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

इस पौधे का धार्मिक कार्यों में विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी पर जल अर्पित करते समय कौन से मंत्र बोलना चाहिए?

तुलसी पूजा

अक्सर लोग रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी माता की पूजा करते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

तुलसी पर जल अर्पित करना

सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।

तुलसी के सामने मंत्र जपना

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी पर जल अर्पित करते समय ‘ऊँ-ऊँ’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को 11 या 21 बार जपने से धन लाभ होता है।

जल अर्पित करते समय बोलें ये मंत्र

तुलसी पर जल अर्पित करते समय ऊँ सुभद्राय नम: मंत्र बोलना चाहिए। इससे बुरी नजरों से छुटकारा मिलने लगता है।

धन लाभ

रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगता है और धन प्राप्ति का योग बनता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

दीपक जलाना

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ