हनुमान जी की बरसने वाली है कृपा, इन संकेतों से जानें


By Amrendra Kumar Yadav30, Nov 2023 11:49 AMjagran.com

राम जी के अनन्य भक्त

हनुमान जी राम जी के अनन्य भक्त हैं। इनकी पूजा करने से भक्तों को विशेष फल मिलते हैं। जिस पर हनुमान जी की कृपा होती है, उसके सारे कष्ट दूर होते हैं।

मिलते हैं ये संकेत

हनुमान जी के प्रसन्न होने पर भक्तों को ये संकेत दिखाई देते हैं, इन संकेतों के दिखाई देने से शीघ्र ही भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं।

सपने में हो राम या हनुमान जी के दर्शन

जब सपने में हनुमान जी या राम जी दिखें, तो हनुमान जी की कृपा प्राप्त होने वाली है। सपने में हनुमान जी दिखें तो सभी संकट दूर होते हैं।

शनि की साढ़ेसाती

जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या नहीं है, उन लोगों पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

निर्भीक लोगों पर होती है हनुमान जी की कृपा

ऐसा कहा जाता है कि जो लोग निर्भीक होते हैं, उन पर हनुमान जी की कृपा बरसती है।

मंगल रेखा से बरसती है कृपा

जिस किसी भी जातक के हाथ में मंगल रेखा होती है, ऐसा माना जाता है कि उन पर हनुमान जी की कृपा बरसती है।

सारी परेशानियां होती हैं दूर

जिन पर हनुमान जी की कृपा होती है, उनके जीवन की सभी बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं व परिवार खुशहाल रहता है।

कुंडली में बनें ऐसे योग

जब कुंडली में मेष, वृश्चिक या फिर मकर राशि में मंगल होता है और सूर्य व बुध एक जगह पर विराजमान होते हैं तो हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com