आजकल के बदलते खान-पान की वजह से लोगों में कब्ज की समस्या बढ़ रही है, बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से लोगों की लाइफस्टाइल प्रभावित होती है।
कब्ज की समस्या का समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो इससे पाइल्स जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए इसका बचाव करना बहुत जरूरी है।
कब्ज की समस्या से राहत के लिए इन जूस का सेवन किया जा सकता है, ये जूस पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।
कब्ज की समस्या में संतरे का जूस बहुत फायदेमंद है, संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।
अनानास का जूस भी कब्ज की शिकायत में बहुत फायदेमंद है, इसमें पाए जाने वाले एंजाइम्स बाउल मूवमेंट्स में सुधार करते हैं और कब्ज की समस्या कुछ हद तक कम करने में मदद करते हैं।
सेब में फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं, ऐसे में कब्ज की शिकायत में सेब का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज की समस्या में पालक का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है, इसमें फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
खीरा में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इसमें पानी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में रोजाना खीरे का जूस पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
कब्ज की समस्या में ये जूस बहुत फायदेमंद हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com