भारत में कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद की जाती हैं, हालांकि कई विदेशी फल भारत में इतने ज्यादा पसंद किए जाते हैं कि लोगों को विश्वास नहीं होता कि ये विदेशी फल हैं।
ऐसे कुछ फलों की बात करेंगे, जो भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं। हालांकि ये फल मूल रूप से भारत के नहीं हैं बल्कि सबसे पहले ये विदेशों में पाए गए और फिर वहां से भारत में इनकी खेती होने लगी।
गर्मियों के मौसम में लीची का फल खूब खाया जाता है, हालांकि यह फल भारत का फल नहीं है, इसकी उत्पत्ति चीन में हुई थी।
ऐसा ही एक फल है अनानास जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, यह फल दक्षिणी अमेरिका में पाया गया, भारत के लोग इसका सेवन बड़े चाव से करते हैं।
शरीफा, जिसे सीताफल के नाम से भी जाना जाता है, इस फल की उत्पत्ति वेस्टइंडीज में हुई थी, हालांकि बाद में इसकी खेती सभी जगह होने लगी।
कीवी फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसकी उत्पत्ति चीन में हुई थी, बाद में इसकी खेती न्यूजीलैंड और अन्य देशों में होने लगी। भारत के लोगों द्वारा यह फल खूब पसंद किया जाता है।
चीकू फल भारत में बहुत पसंद किया जाता है, हालांकि इसकी उत्पत्ति भारत में नहीं हुई थी। इसकी उत्पत्ति मध्य अमेरिका में हुई थी। बाद में इसे अन्य देशों में उगाया जाने लगा।
यह फल भी भारत में खूब पसंद किया जाता है लेकिन इसकी उत्पत्ति मेक्सिको में मानी जाती है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
ये विदेशी फल भारत में खूब पसंद किए जाते हैं, ऐसी ही अन्य रोचक जानकारी के लिए पढ़ते रहें jagran.com