देवभूमि में दिखा कुदरत का कहर, मशाल लेकर सड़क पर निकले लोग!


By Abhishek Pandey05, Jan 2023 09:00 PMjagran.com

कुदरत का कहर

देवभूमि उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिला, जिसमें जमीन धंसने से घरों की दीवारों में दरार आ गई।

दहशत में लोग

भूधंसाव का दायरा बढ़ने से स्थानीय लोग दहशत में हैं, लोग डर में जीने को मजबूर हैं।

सुरक्षित ठिकाने की तलाश

स्थानीय नागरिक अब सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे हैं। खास बात तो यह है कि तिरछे हुए नगर के दो बहुमंजिले होटल में दरारें चौड़ी हो रही है।

मकानों की स्थिति

लोगों के अनुसार, अब कई मकानों में रहने लायक स्थिति नहीं रह गई है।

भूस्खलन की घटनाएं

चीन सीमा से सटे चमोली जिले के जोशीमठ में पिछले कई महीनों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विरोध-प्रदर्शन

उधर, स्थानीय लोगों की सरकार को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है।

सरकार के खिलाफ गुस्सा

लोग हाथ में मशाल लेकर सड़क पर सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं। साथ ही बाजार पूर्ण बंद रहें।