टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने लुक्स को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं।
जैस्मिन भसीन के पास वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है, जिनके साथ वह स्टाइलिश इयररिंग्स कैरी करती हैं।
अगर आप एथनिक आउटफिट के लिए इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इन इयररिंग्स कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ऑक्सिडाइज इयररिंग हर तरह के आउटफिट पर खूब जचती हैं। ऐसे इयररिंग लुक को खूबसूरत को बढ़ाने में मदद करती हैं। आप भी एथनिक ड्रेस के साथ इसे पेयर करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
यदि आप लहंगा या साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ हेयर चेन इयररिंग स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग कानों पर भार नहीं डालते हैं।
अपने एथनिक लुक में गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो ऐसे पर्ल-स्टोन इयररिंग को कैरी करना न भूलें। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
मल्टी कलर के इयररिंग तरह की एथनिक पर मस्त लगती हैं। आप इन्हें पार्टी से लेकर शादी-फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
इन दिनों कुंदन इयररिंग काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप सूट पर इयररिंग्स पहनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ऐसे कुंदन इयररिंग कैरी जरूर करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.comके साथ। All Images Credit: Instagram (@jasminbhasin2806)