बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन बहन अंजलि आनंद काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
अंजलि आनंद का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके खूबसूरत आउटफिट्स पर।
एक्ट्रेस प्रिंटेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं, तो अंजलि के इस लुक को रीक्रिएट जरूर करें।
रेड कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस में अंजलि आनंद बेहद ग्लैमरस लुक दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टी या डेट के लिए एकदम बेस्ट है। आप भी उनकी ये ड्रेस कॉपी करके महफिल की जान बन सकती हैं।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास डेनिम ड्रेस जरूर होनी चाहिए। ऐसी ड्रेस आपके लुक को स्टाइलिश और क्लासी लुक देंगी।
अगर आप डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो रणवीर की ऑन स्क्रीन बहन की तरह थाई स्लिट ड्रेस ट्राई करें। इसमें आपका लुक काफी हॉट नजर आएगा।
अंजलि रेड कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में अप्सरा जैसी दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक बहुत खूबसूरत और प्यारा है। आप भी ऐसी ड्रेस अपने वॉडरोब में शामिल करें।
अगर आप सादगी भरा लुक चाहती हैं, तो इस तरह के प्लाजो सूट को चुन सकती हैं। सूट के साथ हैवी ऑक्सीडाइज झुमके कैरी करके खूबसूरत नजर आएंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@anjalidineshanand)