कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 26 अगस्त को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है और कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं।
पॉपुलर शो राधा कृष्ण में राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मल्लिका को इस शो से सबसे ज्यादा प्यार मिला है।
अगर आप भी जन्माष्टमी में सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो आप टीवी की राधा यानी मल्लिका सिंह के एथनिक लुक्स को कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट कलर के सूट में मल्लिका सिंह बहुत प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी सिंपल है और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।
अगर आप लाइट सूट कैरी करना पसंद करती हैं तो आप मल्लिका सिंह की तरह ही स्ट्रेट लेंथ सूट डिजाइन कैरी कर सकती हैं।
अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाने के लिए आप इस तरह के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को भी स्टाइल कर सकती हैं।
जन्माष्टमी के दिन आप मल्लिका सिंह की तरह व्हाइट अनारकली को भी स्टाइल कर सकती हैं। अनारकली सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
मल्लिका सिंह का ये पटियाला सूट भी काफी शानदार लग रहा है। पटियाला सूट के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग कुर्ती पेयर की है।