मेधा शंकर बॉलीवुड की यंग अभिनेत्री हैं, जो सुपरहिट फिल्म '12th फेल' के बाद काफी पॉपुलर हुई। आज डीवा नेशनल क्रश बन चुकी हैं।
अभिनेत्री एक्टिंग के साथ इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक गॉर्जियस होता है।
मेधा वैसे तो हर तरह के ऑउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन इंडियन लुक में डीवा बेहद शानदार नजर आती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के सूट-सेट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें शॉर्ट हाइट गर्ल्स पहनकर लंबी नजर आएंगी।
एक्ट्रेस लेवेंडर कलर के प्लेन अनारकली सूट में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। ऐसे सूट छोटे कद की लड़कियों को लंबा लुक देंगे।
मेधा की रेड गोल्डन वर्क हाई नेक कुर्ती गॉर्जियस नजर आ रही हैं। स्लिम गर्ल्स ऐसी कुर्तियां स्टाइल कर सकती हैं।
डीवा क्रीम कलर की कुर्ती प्लाजो और येलो सिल्क सूट में शानदार लग रही हैं। ऐसे सूट एकदम डिसेंट लुक देते हैं।
मेधा शंकर पर्पल कलर के कॉटन सूट में काफी क्लासी नजर आ रही हैं। उनका ये सूट यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है।