Janmashtami 2024: छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण बन छाए ये एक्टर्स


By Shradha Upadhyay23, Aug 2024 10:00 AMjagran.com

जन्माष्टमी 2024 कब है?

हर साल श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 26 अगस्त को मनाई जा रही है।

ये एक्टर बने श्री कृष्ण

आज हम आपको उन एक्टर्स के नाम बताने जा रहे हैं। जो ऑनस्क्रीन कृष्ण का किरदार निभाकर छोटे पर्दे पर छा गए थे।

नितीश भारद्वाज

डॉ नितीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा की महाभारत में श्री कृष्ण का शानदार रोल प्ले किया था। उनका ये किरदार दर्शकों के दिलों को छू गया था।

स्वप्निल जोशी

मराठी सिनेमा के शानदार एक्टर स्वप्निल जोशी रामानंद सागर के शो 'श्री कृष्ण' में कान्हा जी का किरदार निभा कर फेमस हो चुके हैं।

सर्वदमन डी बनर्जी

साल 1993 में दूरदर्शन पर आने वाले रामानंद सागर के 'श्री कृष्ण' और कृष्णा शो में एक्टर ने कृष्णा जी की यादगार भमिका निभाई थी।

सौरभ राज जैन

टीवी एक्टर सौरभ राज जैन ने छोटे पर्दे पर महाभारत शो में 'कृष्णा' जी का किरदार निभाया था। अपने रोल में एक्टर एकदम फिट बैठे थे।

विशाल करवाल

विशाल करवाल ने साल 2011 में आए सीरियल 'द्वारकाधीश' में भगवान कृष्ण से दर्शकों के मन को मोह लिया था।

सुमेध मुद्गलकर

स्टार भारत के सबसे पसंदीदा शो में सुमेध मुद्गलकर ने 'श्री कृष्णा' के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ