Anil Kapoor को इन 7 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार


By Shradha Upadhyay22, Aug 2024 11:00 PMjagran.com

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर

अनिल कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। जिन्होंने अपने सालों के करियर में अबतक कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनके करियर की ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।

कर्मा

साल 1986 में रिलीज हुई अनिल कपूर, दिलीप कुमार, जैकी श्रॉफ और श्री देवी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

तेजाब

वही 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' अनिल कपूर के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में एक्टर संग माधुरी दीक्षित थीं।

राम-लखन

अनिल कपूर की फिल्म 'राम-लखन' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में माधुरी,अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी नजर आई थी।

बेटा

1992 में रिलीज हुई अनिल कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनकी यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी।

बीवी नंबर 1

करिश्मा कपूर, सलमान खान और अनिल कपूर की फिल्म बीवी नंबर 1 दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। इस सुपरहिट फिल्म के गाने भी कमाल के थे।

हम आपके दिल में रहते हैं

1999 में रिलीज हुई अनिल कपूर की यह फिल्म भी उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में उनके अपोजिट काजोल थीं।

नो एंट्री

साल 2005 में रिलीज हुई अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, बिपाशा बसु, सेलिना जेटली और लारा दत्ता स्टारर फिल्म नो एंट्री एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ