जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लगाएं राशि के अनुसार इन चीजों का भोग


By Shivani Singh18, Aug 2022 01:38 PMjagran.com

मेष राशि

भगवान कृष्ण को घी का भोग लगा सकते हैं। इससे धन वैभव की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि

भगवान को खुश करने के लिए माखन का भोग लगा सकते हैं।

मिथुन राशि

भगवान कृष्ण का चंदन से तिलक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही दही का भोग लगाना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि कान्हा को दूध-केसर का भोग लगाएं। इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि

इस राशि के जातक बाल-गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

कन्या राशि

जन्माष्टमी पर कन्या राशि के जातक लड्डू गोपाल को मावे का भोग चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण को देसी घी का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

भगवान कृष्ण को माखन या दही का भोग चढ़ाना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

इस राशि के भक्तगण कान्हा को पीले रंग की कोई भी मिठाई चढ़ाएं तो काफी शुभ होगा।

मकर राशि

इस राशि के जातक भगवान बाल गोपाल को पूजा में मिश्री का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को बालूशाही का भोग लगाएं। सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

जन्माष्टमी पर इस राशि के जातक कान्हा जी को भोग में बर्फी के साथ केसर चढ़ाएं।