माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग


By Amrendra Kumar Yadav22, Feb 2024 12:05 PMjagran.com

माघ पूर्णिमा का महत्व

माघ महीने की पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व होता है, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और दान दिया जाता है।

कब है माघ पूर्णिमा?

इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को पड़ रही है, ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

करें व्रत का पालन

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत का पालन किया जाता है और पीले रंग की चीजें अर्पित करें।

पीले रंग की मिठाइयों का लगाएं भोग

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाएं। विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है।

खीर का लगाएं भोग

भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें खीर का भोग लगाएं और विधि-विधान से पूजा करें। खीर भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती है।

पंचामृत का भोग लगाएं

किसी भी पूजा-पाठ में पंचामृत का बहुत जरूरी होता है, ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं।

साबूदाने की खीर से करें भोग

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए साबूदाने की खीर का भोग लगाएं, इस खीर में तुलसी की पत्तियां मिलाकर विष्णु जी को भोग लगाएं।

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय इन चीजों का भोग लगाएं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com