Jacqueline की ये ड्रेसेज पहनकर 39 में दिखेगा 29 वाला स्वैग


By Priyam Kumari07, Apr 2025 10:38 AMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Jacqueline

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अपनी हॉट लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 39 की उम्र में वह काफी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अपनी हॉट लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 39 की उम्र में वह काफी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हैं।

Jacqueline की ड्रेसेज

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन जैकलिन हर आउटफिट में शानदार लगती हैं। ऐसे में अगर आप 39 की उम्र में 29 जैसा दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया लें।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

जैकलिन थाई हाई स्लिट ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। उनका ये लुक यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। ऐसे आउटफिट आप पार्टी के लिए चुन सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ पोनीटेल या बन बना सकती हैं।

हॉल्टर नेक जंपसूट

अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए जैकलिन ने हॉल्टर नेक जंपसूट पहना है। इस तरह की ड्रेस कॉलेज या ऑफिस के लिए बेस्ट है।

क्रॉप शर्ट विद बॉडीकॉन

ऑफिस गोइंग गर्ल्स पर एक्ट्रेस का ये क्रॉप टॉप और बॉडीकॉन बहुत बेहतरीन लगेगा। इस तरह के आउटफिट आप अपने वॉडरोब में शामिल करें।

एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा

भाई की शादी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने लहंगा के साथ हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है।

शॉर्ट ड्रेस

पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ऐसी शॉर्ट ड्रेस को ट्राई करें। इसे पहनकर पार्टनर को पहली डेट पर इंप्रेस कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@jacquelienefernandez)