ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की उम्र कोई सपने में भी सही नहीं सोच सकता। बता दें कि हेमा मालिनी 73 साल की है।
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। आपको ताज्जुब होगा कि उनकी उम्र 65 साल है।
अभिनेत्री रेखा 67 साल की हैं, लेकिन आज भी उनकी फिटनेस और अदाओं का कोई तोड़ नहीं।
श्वेता तिवारी की उम्र 41 है, लेकिन उनकी फिटनेस युवा कलाकारों को भी मात देती है।
आप यह जानकर हैरान होंगे कि सुष्मिता सेन की उम्र 46 है। सुष्मिता अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिटनेस का कोई जवाब नहीं। ऐश्वर्या 48 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता।
मिलिंद सोमन फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की उम्र 56 साल है और उनको देख कर यह बता पाना बेहद मुश्किल है।
अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि नीतू कपूर 64 साल की हैं।