दिल चुरा लेंगे Bride To Be राधिका मर्चेंट के खूबसूरत लहंगे


By Shradha Upadhyay31, May 2024 04:05 PMjagran.com

अंबानी परिवार की बहू

राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की होने वाली बहू हैं। जो कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। दोनों एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं।

अनंत-राधिका वेडिंग

अनंत और राधिका की शादी का कार्ड छप चुका है। दोनों 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। शादी में इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है।

ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट लहंगे

आज हम आपको बहुत जल्द दुल्हन बनने जा रही राधिका मर्चेंट के खूबसूरत और रॉयल लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनसे ब्राइडल वेडिंग लुक का आइडिया ले सकती हैं।

राधिका गोल्डन लहंगा

राधिका गोल्डन कलर के फुल वर्क लहंगे में एकदम शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कमर पर बेल्ट बांधी हुई है।

राधिका पिंक फ्लोरल लहंगा

राधिका के पिंक कलर के फ्लोरल लहंगे को आप संगीत नाइट में ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

राधिका शिमरी लहंगा

राधिका मर्चेंट का शिमरी लहंगा स्क्वेयर नेक चोली कॉकटेल पार्टी नाइट में आग लगा देगा। राधिका भी इस लहंगे में गॉर्जियस लग रही हैं।

राधिका फ्लोरल लहंगा

आजकल ऐसे फ्लोरल प्रिंट लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप राधिका के स्काई ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी वर्क गोल्डन लहंगा

राधिका का हैवी वर्क गोल्डन लहंगा लांग चोली ब्राइडल के लुक को दोगुना खूबसूरत बना देगी। ये संगीत या रिसेप्शन दोनों के लिए बेस्ट रहेगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ