सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो साउथ की रीमेक है।
सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म किसी का भाई किसी की जान तमिल फिल्म वीरम की कॉपी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
सलमान खान की फिल्म किक को लोगों ने बहुत प्यार दिया था, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये फिल्म तेलुगु फिल्म किक की कॉपी है।
फिल्म जय हो से डेजी शाह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान खान की फिल्म जय हो तेलुगु फिल्म स्टालिन की कॉपी है।
सलमान खान और असिन की फिल्म रेडी को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया था। आपको बता दें कि यह फिल्म तेलुगु फिल्म रेडी की कॉपी है।
इस लिस्ट में सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड का नाम भी शामिल है। सलमान खान की ये फिल्म पहले तमिल और तेलुगु में बन चुकी है।
सलमान खान की फिल्म वांटेड में आयशा टाकिया भी नजर आई थी। यह फिल्म पोकिरी की कॉपी है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
इसके अलावा सलमान खान की फिल्म नो एंट्री, तेरे नाम भी साउथ की कॉपी है। एक्टर ने अपने करियर में कई रीमेक फिल्मों में काम किया है।