टीवी सीरियल्स से अपना करियर शुरू करने वाली इशिता दत्ता बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। जो कि 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री शानदार एक्ट्रेस होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। जिनका हर लुक अट्रैक्टिव होता है। एक्ट्रेस के ऑउटफिट के साथ उनकी एक्सेसरीज भी यूनिक होती है।
आज हम आपको इशिता दत्ता के ट्रेंडी झुमके का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी तरह के इंडियन लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।
इशिता ने साड़ी के संग गजरा बीड्स स्टड झुमके कैरी किए हुए हैं। इन इयररिंग पर गोल्डन कलर की लक्ष्मी जी बनी हुई हैं। जो काफी यूनिक लग रहे हैं।
अभिनेत्री ने पिंक कलर के लहंगे संग पिंक बीड्स वाली कुंदन झुमकी पहनी हुई है। जो काफी खूबसूरत लग रही है।
हैवी वर्क लहंगे के संग एक्ट्रेस के अमेरिकन डायमंड पर्ल बीड्स इयररिंग काफी जंच रहे हैं। ऐसे झुमके एलिगेंट लुक देते हैं।
इशिता ने येलो काफ्तान सूट के साथ लांग कौड़ी झुमके पहने हुए हैं। जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं।
हाल में एक्ट्रेस ने गोल्डन विद ग्रीन बीड्स झुमको में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा गॉर्जियस नजर आ रही हैं।