पार्टी में दिखेंगी सबसे हटके, कैरी करें Ishita Dutta के ये साड़ी लुक्स


By Akshara Verma13, Jan 2025 05:05 PMjagran.com

Ishita Dutta की खूबसूरत साड़ी लुक्स

आजकल साड़ियों का एक नया ट्रेंड चल रहा है। शादियों में ज्यादातर लड़कियां हल्की और अट्रैक्टिव साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आज हम Ishita की कुछ रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने वाली साड़ियां लेकर आए हैं, जिन्हें आप कॉपी कर सकती हैं।

नेट की साड़ी

एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी को ड्रॉप इयररिंग्स के साथ कैरी किया है। आप इस साड़ी को डार्क मेकअप और टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

टिशू साड़ी

एक्ट्रेस ने लाल कलर की टिशू साड़ी को हैवी ज्वेलरी के साथ पहना हैं। आप इसे डार्क आई मेकअप के साथ अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।

शिमरी साड़ी

कॉकटेल पार्टी में आप एक्ट्रेस की शिमरी साड़ी पहनकर सबको अपना दीवाना बना सकती हैं। लॉन्ग इयररिंग एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे है।

प्लेन अट्रैक्टिव साड़ी

अगर आप साड़ी में डिसेंट और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की साड़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

फ्लोरल साड़ी

Ishita dutta की यह साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। टाइट बन हेयर स्टाइल और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ आप इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

रॉयल साड़ी लुक

Ishita के इस साड़ी लुक को नई नवेली दुल्हन कॉपी कर सकती हैं। खूबसूरत ज्वेलरी लुक में चार-चांद लगा रही है।

सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस इस सिल्क की साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। किसी भी त्योहार या फंक्शन पर आप इस साड़ी को हैवी ज्वेलरी और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

एक्ट्रेस की इन खूबसूरत साड़ियों को आप पार्टी में पहनकर स्टाइलिश लुक के सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@ishidutta)