दांतों का पीलापन होगा दूर, ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल


By Ashish Mishra13, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

दांतों पर पीलापन

कई बार दांतों पर गंदगी होने से पीलेपन की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

घरेलू उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से दांत सफेद होने लगते हैं। इससे दांतों से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी नहीं रहता है।

दांतों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल

अगर आपके भी दांतों पर पीलापन है, तो इसे दूर करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद होने लगते हैं।

सरसों के तेल और हल्दी का पेस्ट

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए सरसों के तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दांत पर रगड़ने से दांत सफेद होने लगते हैं।

सरसों के तेल में नमक मिलाएं

अगर आपके दांत पीले हो गए हैं, तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत पर लगाएं। इसे ब्रश की सहायता से दांत पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है।

सरसों के तेल और गुनगुने पानी का उपयोग

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए सरसों के तेल में गुनगुना पानी मिलाकर दांत पर लगाएं। इससे दांतों का पीलापन दूर होता है।

दांत के दर्द से छुटकारा

अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो सरसों के तेल में इन चीजों में से किसी एक चीज को मिलाकर लगा सकते हैं। इससे दांतों का दर्द ठीक होने लगता है।

दांत के कीड़ों से छुटकारा

दांतों पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, दांत सफेद रहता है और सड़ने का खतरा नहीं रहता है।

पढ़ते रहें

दांतों को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ