क्या पिस्ता खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है?


By Farhan Khan28, Feb 2024 10:00 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता

पिस्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका संतुलित सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

पिस्ता खाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्या पिस्ता खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

फाइबर से भरपूर

पिस्ता प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, पोटेशियम और थायमिन उच्च मात्रा में होते हैं।

4 से 5 पिस्ता रोज खाएं

ऐसे में यदि आप 4 से 5 पिस्ता रोजाना खाते हैं तो शरीर में कभी पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे।

वजन कंट्रोल

पिस्ता खाने से शरीर को ज्यादा कैलोरी नहीं मिलती है। इसमें फाइबर भी अधिक होता है। इसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

पिस्ता मोनोअनसैचुरेटेड वसा का एक अच्छा स्रोत है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ-साथ HDL कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। पिस्ता खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

पेट ठीक रहता है

पिस्ता में फाइबर बहुत अधिक होता है, इससे पाचन ठीक रहता है। पेट से जुड़ी हुई समस्या जैसे अपच, गैस, कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगर आप पिस्ते का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है।