बदलती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते अन्य बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए वॉकिंग का विकल्प चुनते हैं क्योंकि इससे हमारी कैलोरी बर्न होती है।
वॉकिंग लोग सुबह या शाम अपनी सुविधा के मुताबिक करना पसंद करते हैं। इससे आपका मूड भी बेहतर होता है।
लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर वॉक करने का सही समय क्या है? आज हम आपको यही बताएंगे।
सुबह और शाम दोनों टाइम वॉक करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अपने शेड्यूल, एनर्जी लेवल और लाइफस्टाइल के हिसाब से वॉक करने समय चुने।
जो लोग जल्दी उठते हैं, उन्हें सुबह में वॉक करनी चाहिए। वहीं, जो लोग शाम में खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं, तो उन्हें शाम के समय वॉकिंग करनी चाहिए।
सुबह वॉक करने से आपके नींद के पैटर्न में सुधार होता है, जिससे रात में सुकून की नींद आती है।
शाम के समय टहलने से दिन भर के तनाव को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
आपको जो बेस्ट टाइम लगता है, उसी के हिसाब से वॉकिंग करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com