लहसुन का इस्तेमाल हम खाने को टेस्टी बनाने के लिए करते हैं लेकिन लहसुन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
लहसुन एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। जो हर तरह की बीमारियों से लड़ता है। जिससे हमारी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि लहसुन खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं और लहसुन खाने से सच में दिमाग तेज होता है।
अगर आपको सर्दी जुकाम हो, तब आप खाली पेट लहसुन की दो कली कुचल कर खा लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन कंपाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हमारे हार्ट की ठीक रखता है। लहसुन के नियमित खाने से खून के थक्के नहीं जमते हैं।
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते ये हमारे ब्रेन फंक्शन के लिए अच्छा है। अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में बहुत असरदार होता है।
कच्चे लहसुन से हमारी पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। लहसुन आंतों को फायदा पहुंचाता है और पेट की जलन को कम करता है।
डायबिटीज से पीड़ित मरीज को कच्चे लहसुन खाना चाहिए। जिससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही लहसुन वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com