Yoga Day 2024: रोजाना करें Malaika के 4 योगासन, रहेंगी फिट


By Shradha Upadhyay21, Jun 2024 06:00 AMjagran.com

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2024

हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है।

योगासन के लाभ

रोजाना योगासन करने से हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे बॉडी में लचीलापन, सुडौल शरीर, शांत मन , मजबूत मसल्स , स्टेमिना और रक्त संचार का सुचारु रहना।

योगा क्वीन मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और योगा क्वीन मलाइका अरोड़ा आज 50 साल की उम्र में भी एकदम फिट दिखती हैं। एक्ट्रेस के टोन फिगर का राज है योग।

इन योगासन से रहे फिट

आज हम आपको अभिनेत्री के कुछ योगा पोज बताने जा रहे हैं, जिनको रोजाना करके आप एकदम फिट रह सकती हैं।

पावर योगा

इस योगासन को करने से बॉडी की कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है। साथ ही, बॉडी का एक्स्ट्रा फैट भी गलने लगता है। इसको रोजाना 5-10 मिनट समय निकालकर करें।

तुलासन

तुलासन डेली करने से बॉडी एकदम फिट रहती है। इसे करने से मांसपेशी और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इससे हाथ और पैरों की कलाई का दर्द भी दूर होता है।

डंडा योगा

इस योगासन को आप आसानी से रोजाना कर सकती हैं। यह आपके पेट और आसपास की चर्बी को कम करता है। साथ ही, यह कंधों और छाती में खिंचाव लाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी तेज करता है।

नटराजासन

इसे करने से पैर मजबूत होते हैं। यह योग करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन, हिप्स, घुटने और थाइस की मसल्स में खिंचाव आता है। साथ ही, मन शांत और वजन भी कम होता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ