International Tea Day: चाय पीने के क्या फायदे हैं?


By Amrendra Kumar Yadav21, May 2024 01:04 PMjagran.com

International Tea Day

एक-दूसरे पर मिलने पर लोग सबसे पहले चाय की चुस्की लेते हैं, अधिकतर लोगों की दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।

क्या है उद्देश्य?

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही दुनिया में फैली गरीबी और कुपोषण में चाय के योगदान के प्रति जागरूक करना है।

चाय के शौकीन लोग

चाय के शौकीन लोग अक्सर चाय की चुस्कियां लेते हैं, कुछ लोगों को दूध की चाय पसंद होती है तो वहीं कुछ नींबू और अन्य चाय पीना पसंद करते हैं।

मिलते हैं फायदे

अलग-अलग चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। चाय पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है और बॉडी रिलैक्स होती है।

इलायची की चाय है बहुत फायदेमंद

इलायची सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, ऐसे में इसकी चाय पीने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। इलायची में पाए जाने वाले विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

नींबू की चाय का करें सेवन

वहीं नींबू की चाय भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, इसके सेवन से मुंह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।

अदरक की चाय है लाभकारी

वहीं अदरक की चाय भी सेहत के लिए लाभकारी होती है, अदरक में पाए जाने वाले गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।

ग्रीन टी है लाभकारी

ग्रीन टी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन ग्लो करने में मदद करते हैं। इसका सेवन वेट लॉस करने के लिए भी किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ से 2019 में मान्यता मिली थी और इसे पहली बार 2020 में मनाया गया। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com