जगन्नाथ पुरी मंदिर को धरती का बैकुंठ कहा जाता है, ऐसी मान्यता है कि यहां पर दर्शन करने से जीवन के सारे पाप दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भक्तगण इस मंदिर में दर्शन करने के लिए देश के अलग-अलग कोनों से आते हैं। यह मंदिर चारधाम तीर्थस्थलों में से एक है।
जगन्नाथ मंदिर में कुछ खास बातें हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे। इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।
जगन्नाथ पुरी मंदिर का झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है। यह एक आश्चर्यजनक बात है, हालांकि इसके पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
मंदिर परिसर के ऊपर से कोई भी पक्षी नहीं जाता है, यह भी एक अनोखी घटना ही है, क्योंकि पक्षी तो हर जगह उड़ते हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर के आस-पास से हवाई जहाज भी नहीं गुजरते हैं।
मंदिर परिसर में रोजाना 2,000 से लेकर लाखों की संख्या में लोग आते हैं। खाना बनाने के लिए यहां पर सात बर्तनों को एक के ऊपर एक रखा जाता है लेकिन खाना सबसे ऊपर बर्तन वाला पकता है।
सभी स्थानों पर दिन में हवा का बहाव समुद्र से ऊपर की ओर होता है और शाम में इसके विपरीत होता है, जबकि जगन्नाथ पुरी में हवा जमीन से समुद्र की ओर होता है और शाम में इसके विपरीत बहाव होता है।
मंदिर के शीर्ष पर सुदर्शन चक्र विराजमान है, जिसमें दो रहस्य विराजमान हैं, चक्र को किसी भी दिशा से देखने पर वह एक जैसा ही दिखता है।
जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़ी ये खास बातें हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com