नौतपा पर सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav20, May 2024 08:00 AMjagran.com

नौतपा की शुरुआत

वैशाख महीने में गर्मी का प्रकोप जारी है, गर्मियों में 9 दिन ऐसे होते हैं, जिनमें सूर्य देव का प्रकोप बहुत ज्यादा होता है इन्हें नौतपा कहा जाता है।

कब से शुरू हैं नौतपा

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू हो रहे हैं और 2 जून तक रहेंगे, इस दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।

घर में आती है खुशहाली

इन उपायों को करने से घर में खुशहाली आती है और घर में सुख-शांति आती है। 25 मई को दोपहर 3 बजकर 17 मिनट पर नौतपा का आरंभ हो रहा है।

सूर्यदेव को जल दें

नौतपा के दौरान रोजाना सूर्य देव को जल दें, ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

सूर्य देव को जल देने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही रुके हुए कार्य भी पूरे होते हैं।

ठंडा पानी पिलाएं

नौतपा के दौरान लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कराएं, इसके लिए राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करवा सकते हैं।

इन चीजों का करें दान

वहीं गर्मी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को चप्पल, शरबत, दूध, दही का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

तरबूज,खरबूजा का करें दान

वहीं इन दिनों में ठंडी चीजें जैसे-तरबूज और खरबूजा का दान कर सकते हैं, इसके अलावा आम और गुड़ का भी दान कर सकते हैं।

नौतपा के दिनों में ये उपाय करने चाहिए। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM