हिंदू धर्म में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे घर पर लगाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इस चीज के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।
हम आपको तोरण के बारे में बता रहे हैं। इसे बंदनवार भी कहा जाता है। यह केवल सजावट का ही काम नहीं करती, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका काफी अहम रोल माना जाता है। आपको तोरण लगानी चाहिए।
जो लोग अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करना चाहते हैं। उन लोगों को अपने घर में तोरण लगानी चाहिए। कुछ ही दिनों बाद इसका रिजल्ट आपके सामने होगा।
अगर आप कर्ज जैसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं और इससे तुरंत राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर पर तोरण लगानी चाहिए। हालांकि इस दौरान आपके मन में किसी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
जिन लोगों के घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर क्लेश होता रहता है। उन लोगों के लिए तोरण किसी चमत्कार से कम नहीं है। तोरण लगाने के कुछ दिनों बाद ही आपके घर में प्रेम आएगा।
घर में धन आगमन और लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति के लिए आपको घर पर तोरण लगाना चाहिए। आपको एक बार ऐसा करके देखना चाहिए। जल्द आपका काम हो जाएगा।
जब आपके घर में लगे तोरण की पत्तियां सूख जाएं, तो इसे उतार लेना चाहिए। तोरण को फेंकने की गलती न करें। इससे आपके साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com