तमिल इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री Aditi Rao Hydari के एथनिक लुक्स हमेशा यंग गर्ल्स का दिल जीत लेते हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के ट्रेंडिंग इंडो-वेस्टर्न लुक्स।
Aditi ने ब्लैक शिमरी इंडो वेस्टर्न को लाइट कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। पार्टी में गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।
आजकल यंग गर्ल्स सिंपल के साथ रॉयल लुक देने वाले इंडो वेस्टर्न पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस का ये आउटफिट आपके लिए परफेक्ट है।
यंग गर्ल्स स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक के लिए एक्ट्रेस की ड्रेस को कॉलेज के एथनिक फंक्शन में पहन सकती हैं। Aditi का चोकर नेकलेस लुक में चार चांद लगा रहा है।
एक्ट्रेस की ग्रीन प्लाजो स्टाइल इंडो वेस्टर्न ड्रेस देखने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप हैवी इयररिंग्स और मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
लॉन्ग इंडो वेस्टर्न स्टाइल ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। अगर आप पार्टी में लाइट और अट्रैक्टिव लुक कैरी करना चाहती हैं, तो Aditi का यह लुक बेस्ट ऑप्शन है।
प्रिंटेड और एंब्रॉयडरी के साथ बना ये स्टाइलिश आउटफिट आपको महफिल की स्पॉट लाइट बना देगा। साथ ही, आप एलिगेंट और अट्रैक्टिव लुक के लिए कर्ली हेयर ट्राई करें।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aditiraohydari)